मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के ब्रजमोहन शर्मा बने संभागीय अध्यक्ष

May 08 2022

ग्वालियर।-मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर की अनुशंसा पर पत्रकार ब्रजमोहन शर्मा को मध्यप्रदेश पत्रकार संघ का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया। ब्रजमोहन शर्मा  ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारो के हितो में कार्य कर संगठन विस्तार करने का संकल्प लिया।