तीर्थ कराने के बहाने दिव्यांग मां को स्टेशन पर छोड़ गए बेटी-दामाद, आरपीएफ ने उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाया
May 08 2022
ग्वालियर। जिस बेटी को पाल पोषकर बड़ा किया, उसी ने वृद्धावस्था में मुंह मोड़ लिया। बेटी-दामाद अपनी 70 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध मां को तीर्थ कराने के बहाने स्टेशन पर छोड़कर चले गए। बेटी-दामाद वृद्धा को मथुरा-वृंदावन में दर्शन कराने की बात कहकर सागर से साथ लाए थे और ग्वालियर स्टेशन पर अकेला छोड़कर भाग गए। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ के जवानों को जब आंसू बहाती वृद्धा मिली तो जवानों ने उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाया। अब आरपीएफ उनके अन्य स्वजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सागर की सद्भावना कालोनी निवासी कुंती सोनी अपनी बेटी व दामाद के साथ रहती हैं। बेटी व दामाद उसे मथुरा घुमाने के बहाने सागर से ट्रेन के माध्यम से ग्वालियर लेकर आए। इसके बाद कुछ सामान खरीदने की बात कहकर वृद्धा को स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। जब आरपीएफ के उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत व अन्य जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग वृद्धा को रोता देखकर उससे बातचीत शुरू की, तो उसने अपनी आपबीती बताई। ऐसे में जवान वृद्धा को लेकर आरपीएफ थाने लेकर आए और बाद में वृद्धाश्रम पहुंचाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









