चेकिंग पॉइंट पर मिले दो हजार रूपए इंदरगंज थाना पुलिस को कराए जमा

May 08 2022

ग्वालियर। इंदरगंज चौराहे पर लगे यातायात चेकिंग पॉइंट पर एएसआई सोनाराम सोनाराम सुमन आरक्षक शिवनारायण ने ट्रैफिक पॉइंट पर किसी व्यक्ति के 2 हजार रूपए इंदरगंज थाना पुलिस में जमा कराए हैं। दरअसल चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग कर रहे, शिवनारायण एवं सोनेराम सुमन को अपनी गाड़ी के नीचे दो हजार रूपए मिले उन्होंने इंदरगंज थाना पुलिस को सौंप दिए हैं। ऐसा करके पुलिस भी एक इमानदारी की मिसाल पेश कर रही है।