शिक्षा मंत्री सारंग ने राहुल पर साधा निशाना नेपाल में राहुल का महिला के साथ फोटो दिखता है जो चाइना की एजेंट हो सकती है

May 08 2022

ग्वालियर। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ग्वालियर पहुंचते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे पर नए नवेले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर निशाना साधा है। वह बोले हैं कि कांग्रेस में जिसे भी पद मिलता है, वो इटली की महारानी को खुश करने के एजेंडे में शामिल हो जाता है। अब इटली की महारानी का क्या संकल्प है कि हिंदुओं को बदनाम करो, हिंदू संगठनों को बदनाम करो, हिंदू देवी-देवताओं को बदनाम करो। उनके कहने पर कपिल सिब्बल ने राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाया था।
इटली की महारानी के दरवाजे से बने नेता प्रतिपक्ष से आप क्या उम्मीद करोगे मुझे दुख है गोविंद सिंह जैसे नेता भी 10 जनपद के फ़ाते में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदू और हिंदू संगठन के बारे में बहुत कुछ कह दिया, लेकिन उनके शीर्ष नेता नेपाल में जाकर क्या कर रहे थे, वे यह तो बता दे। वह किसकी शादी में नेपाल के पब गये थे, पब में किसकी शादी होती है। गोविंद सिंह इसका जवाब दें। नए नए नेता बने गोविंद सिंह, ऐसा क्या कुछ हो गया था, नेपाल में जाकर उस महिला के साथ फोटो दिखता है जो चाइना की एजेंट हो सकती है।
ग्वालियर प्रवास पर आए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग रविवार सुबह फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों पर भी बेवाकी से जवाब दिया। एक दिन पहले ग्वालियर में कांग्रेस के महा मंथन के बीच नए नवेले नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा के राज में बजरंग दल, विहिप व अन्य दल लाठी डंडों के साथ ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि नए-नए नेता प्रतिपक्ष बने हैं गोविंद सिंह इसलिए ऐसा बोल रहे हैं। यह हिंदुओं को बदनाम करने की कांग्रेस की चाल है। उन्होंने राहुल गांधी के नेता में पब में पार्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
मंत्री विश्वास सारंग से जब पूछा गया कि ग्वालियर में एक दिन पहले कांग्रेस की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनका प्रयास है कि 2023 चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट न मिले। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग का कहना है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाते हैं वहां बंटाधार करते हैं। इसलिए उनका नाम मिस्टर बंटाधार रखा गया है। यह बात वह खुद मानते हैं कि उनके जाने से वोट कम होते हैं। अब वह आ गए हैं तो आप समझ सकते हैं क्या होने वाला है। कहना तो नहीं चाहूंगा, लेकिन उनकी अब उम्र हो गई है।