दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों की मीटिंग ली

May 07 2022

ग्वालियर। सिंधिया के कांग्रेस में रहते दिग्विजय सिंह सदैव ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस की राजनीति से दूर रहते थे पर अब सिंधिया बीजेपी में हैं और सिंह ग्वालियर में अपना और कांग्रेस का दबदबा बढ़ाने के लिए दनादन दौरे कर रहे हैं। सिंह के सामने एक नहीं कई चुनौती है। एक तो चुनाव से पहले कांग्रेस को अंचल में फिर से खड़ा करना है। संगठन में जान फूंकनी है और कांग्रेस को इतना दमदार करना है कि वह ग्वालियर-चंबल अंचल में 2018 वाला प्रदर्शन कर सके। 2018 में ग्वालियर-चंबल अंचल के भरोसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इसी क्रम में दिग्विजय सिंह ने शनिवार को फिर कांग्रेसियों की क्लोज डोर मीटिंग ली और बैठक में मौजूद सभी लोगों से वन टू वन बात की।
प्रदेश की सत्ता प्राप्त करने में चंबल-संभाग की 34 विधानसभा सीटे महत्वपूर्ण भूमिका हर विधासभा चुनावों में निभाती रही है। अगले साल होने वाले विघानसभा चुनावों में चंबल संभाग की इन सभी चौतीस सीटों पर कांगे्रस अपना पताका लहरा सके इसके लिए शनिवार को ग्वालियर के होटल सेंट्रल पार्क में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आत्म चिंतन व जीतने के फार्मूले को तलाशने के लिए मंथन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में होटल सेट्रल पार्क में शुरु हुआ। आयोजित इस चिंतन शिविर सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक के पूर्व विधायको के साथ ही चार जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए है।
प्रदेश के सत्ता प्राप्ति का रास्ता चंबल संभाग की इन चौतीस विधानसभाओं से होकर गुजरता है। अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में विजय पताका फहराने के लिए क्रांग्रेस ने संभागीय स्तर पर चुनावी रणनीति पर मंथन शुरु कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को सिटी सेंटर स्थित होटल सिटी सेंटर में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों व वर्तमान के विधायकों ने कांग्रेस को जिताने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस चिंतन शिविर में पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक लाखन सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भगवान सिंह यादव सहित शहर जिलाअध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।