अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

May 07 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक मुरार स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें 8 मई रविवार को शाम 4 बजे  मुरार घासमंडी परशुराम मंदिर से आयोजित होने वाला भगवान परशुराम के चल समारोह एवं शोभायात्रा में संगठन की ओर से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को निश्चित संख्या में विप्र बंधुओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। और सभी से कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में सम्मिलित होकर ब्राह्मण एकता दिखाने का आव्हान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से केडी सोनकिया, विजय शर्मा, विनोद तिवारी, योगेश दुबे, सुनील मुंडोतिया, राम मोहन बरुआ और अर्चना भारद्वाज, निरुपमा दुबे, पुष्पा शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संगठन के शुभम चौधरी ने दी।