मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ का गठन
May 07 2022
ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ के पुन: गठन एवं विस्तार को लेकर फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने प्रातीय अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर की सहमति से मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट, प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। वैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मई रविवार को ग्वालियर में प्रांतीय सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।
संगठन विस्तार में मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रोनिम मीडिया प्रकोष्ठ का पुन: प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जावेद खान, अशोक शर्मा (दतिया), प्रदेश महासचिव सुनील पाठक, प्रदेश सचिव, अरविंद चौहान, नासिर गौरी, अतुल सक्सेना, तपन अरौरा (शिवपुरी), संगठन सचिव, मनोज चौबे, अशोक अग्रवाल (शिवपुरी), अनिल चौधरी (भिण्ड), प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल गौर, शैलेन्द्र भदौरिया, अमित श्रीवास्तव, मचल सिंह वैश्य, प्रदेश प्रवक्ता नवीन नायक को मनोनीत किया गया।
वहीं ग्वालियर संभाग अध्यक्ष विनोद शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष विक्रम सिसौदिया, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, रोशन जैन संभागीय महासचिव करण मिश्रा, संभागीय सचिव प्रदीप तोमर एवं चंबल संभाग अध्यक्ष गणेश भरद्वाज, भिण्ड जिलाध्यक्ष पवन दीक्षित, ग्वालियर जिलाध्यक्ष सुरज शर्मा, जिला महासचिव अंकुर जैन, मुरैना जिलाध्यक्ष धमेन्द्र सिकरवार, दतिया जिलाध्यक्ष रवि रायकवार को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पुन: इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राज दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रदेश भर में इलेक्ट्रोनिक मीडिया की कार्यशाला एवं सम्मेलन आयोजित किये जाएगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









