ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने किया सांसद का घेराव

May 06 2022

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर टेंपो, ऑटो और ई रिक्शा की पाबंदी के विरोध में चालकों ने शुक्रवार को नई सड़क स्थित सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के बंगले का घेराव किया। इनकी मांग है कि बाड़े पर वाहन न ले जाने के कारण उनका बहुत नुकसान हो रहा है। निगम ने बाड़ा पर वाहन निषेध कर हमारे पेट पर लात मार दी है। इसी को लेकर वाहन चालकों ने शुक्रवार को सांसद बंगले का घेराव किया।