रोजगार उपलब्ध कराना धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाना केसरिया जागृति वाहिनी का मुख्य लक्ष्य
May 06 2022
ग्वालियर। केसरिया जागृति वाहिनी अखण्ड भारत की एक बैठक गुरुवार को होटल ओशिन सचिन तेंदुलकर मार्ग सिटी सेंटर पर आयोजित की गई। बैठक में केसरिया जागृति वाहिनी अखण्ड भारत की राष्ट्रीय संस्थापिका एंव राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुरेखा सक्सैना, राष्ट्रीय संयोजक शशिकांत भटनागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण सिंह संभागीय अध्यक्ष देवशरण श्रीवास्तव चुंगे और राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी श्याम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती सुरेखा सक्सैना ने केसरिया परिवार के उद्देश्य और कार्यो से बैठक में सभी पदाधिकारियों को सम्पूर्ण जानकारी दी और भविष्य में केसरिया जागृति वाहिनी अखण्ड भारत द्वारा बेटी बचाओ अभियान, गौ रक्षा एंव महिला सशक्तिकरण के साथ साथ रोजगार गारंटी पर कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए शशिकांत भटनागर ने ग्वालियर के सभी मंदिरों में कारसेवा करने के लिए दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर देव शरण श्रीवास्तव ने सभी लोगों से मिलजुल कर काम करने को और संगठन की विचारधारा के अनुरूप चलते हुए आगे बढऩे को कहा।
वहीं बैठक में मौजूद मीडिया प्रभारी श्याम श्रीवास्तव ने उद्बोधन मैं कहा कि आज एकजुट होने का समय है अगर आज एक नहीं हुए तो आगे एक नहीं हो सकते हमें अपने आसपास ही अपने भाइयों और बहनों की मदद करते हुए उनको रोजगार का अवसर दिलाने हैं और उनकी हर संभव मदद करना है। बैठक में जिला ग्वालियर की कार्यकारिणी घोषित की और जिला अध्यक्ष मुख्य मोर्चा दीपक श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया साथ ही श्रीमती सीमा चोरसिया को महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के रूप में सत्येंद्र श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष संजय बंसल जिला सचिव गौरव यादव जिला उपाध्यक्ष रवि राजपूत जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री मनीष श्रीवास्तव संगठन मंत्री युवा मोर्चा सचिन सोलंकी सचिव मुरार इकाई आयुष शर्मा प्रचार प्रसार मंत्री जिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं को नियुक्त पत्र आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेखा सक्सेना ने स्वंय भेंट किए। इस अवसर पर दो सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेखा सक्सेना को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









