दर्पण कालोनी में कार खड़ी कर आइपीएल पर सट्टा लगवाते हुये युवक को पकड़ा
May 06 2022
ग्वालियर। दर्पण कालोनी में आठ दुकानों के पास कबाड़ी की दुकान पर कार खड़ी कर सट्टा लगवा रहे शिवम राणा को क्राइम ब्रांच व थाटीपुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के मोबाइल पर 99 हब एप खुला मिला है। आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पाश कालोनियों में घूमकर सट्टा बुक करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि किस बड़े बुकीज से जुड़ा है।
सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना, डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर व विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दर्पण कोलानी स्थित आठ दुकान के समीप कबाड़ी की दुकान के सामने एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 1500 रूपये नगद व एक आईफोन-7 मोबाइल कीमती 20 हजार रूपय मिला।
पकड़े गये सटोरिए शिवम पुत्र बलवीर राणा निवासी दुहिया का मोबाइल चैक करने पर उसमें 99 हब की वेबसाईट खुली मिली। जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिए से मिले मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। आरोपी के खिलाफ गेंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









