लू पर ब्रेक लगने से दिन में भी राहत

May 05 2022

ग्वालियर। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में बीती शाम हुई बारिश के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से अंचल में मौसम कूल-कूल होते ही लोगों को रात में पड़ रही गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गई। मौसम में घुली ठण्डक से घरों के अंदर चल रहे कूलर व पंखों की शीतलता लौटने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीती रात रुक-रुक चली हवा को सिस्टम का साथ मिलने से गुरूवार सुबह सूरज की तपिश गायब रहने से घरों के बाहर निकले लोग गर्मी से राहत महसूस करते दिखे।  मौसम में हुए बदलाव के चलते गुरूवार को अधिकतम पारा 41-42 के बीच बने रहने से गर्मी से राहत दिन में बनी रही। गुरूवार सुबह शहरवासी घरों से बाहर निकले तो मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। दिन चढऩे के बाद भी सूरज की तपिश बीते रोज की तुलना में लोगों को गर्मी का अहसास नहीं करा पाई। वहीं सिस्टम व बीती रात उत्तर भारत में हुई बारिश के असर के चलते लू नहीं चलने से गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। 
उपाध्याय ने बताया कि आठ मई तक अंचलवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। दिन व रात के पारे में सिस्टम का असर बना रहने से अधिकतम पारा व न्यूनतम पारा सामान्य से एक या दो डिग्री ही अधिक रहने से गर्मी से राहत बनी रहेगी।