उद्भव का ग्वालियर में होगा अन्तरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन
May 05 2022
ग्वालियर। उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीडा संस्थान ने अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी सहयोग प्रदान करने के लिए उद्भव साहित्यिक मंच की स्थापना की है। यह मंच ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन करेगा। संस्था की गतिविधियों को लेकर संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि उद्भव साहित्यिक मंच ने मासिक गोष्ठी का आयोजन प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में 7 मई को प्रात: 10 बजे बालभवन सभागार में संस्था के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह द्वारा लिखित एवं म.प्र.साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित उपन्यास बुआ का गांव का विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने माने साहित्यकार एवं पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव मप्र शासन मनोज कुमार श्रीवास्तव होंगे। अध्यक्षता कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निगमायुक्त किशोर कान्याल, साहित्यकार लाल शुक्ल राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त महेश कटारे उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में संस्था अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डे सचिव दीपक तोमर, सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह, जगदीश गुप्त, मनोज अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, आलोक द्विवेदी, शरद सारस्वत, श्रीमती मनीषा जैन, राजीव शुक्ला, अमर सिंह परिहार, मोनू राणा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









