15 लाख की स्मैक सहित तस्कर धरा
May 05 2022
ग्वालियर। स्मैक की खेप लेकर आए एक तस्कर को सिरोल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुतलीघर अलापुर तिराहे से दबोचा हैं। पुलिस को पकड़े गए तस्कर से पंद्रह लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ा गया तस्कर यूपी से स्मैक की खेप लाकर ग्वालियर में खपाता है।
टीआई सिरोल गजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की खेप लेकर आने वाला है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक व तस्कर को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम ने पुतलीघर के पास पहुंची तो एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया।
पुलिस को देखते ही बाइक को दी गति बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही बाइक को गति देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस टीम ने बाइक सवार को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब पंद्रह लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने स्मैक बरामद होते ही युवक को हिरासत में ले लिया और उसकी बाइक व स्मैक जप्त कर ली।
यूपी से लाता है स्मैक
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गिर्राज पुत्र बाचाराम शर्मा निवासी अंबाह के रूप में हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह यूवी से स्मैक की खेप लाकर ग्वालियर में इसकी सप्लाई देता है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके लोकल नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









