यूथ को कनेक्ट करने भाजपा शुरू कर रही है तीन अभियान

May 05 2022

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशतादी वर्ष मना रही है। इसके तहत यूथ को कनेक्ट करने के लिए 15 मई से 15 जून तक युवा जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। यह निर्णय सीहोर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में हुई बैठक में लिया गया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त बात भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी व भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यूथ को कनेक्ट करने के लिए तीन अभियान शुरू किए जा रहे हैं। 
इसके तहत 15 मई से 22 मई तक भाषण प्रतियोगिता, 23 से 27 मई तक सोशल मीडिया कैम्पेन और 1 से 15 जून तक युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा के युवाओं को जोडऩा है। इस प्रतियोगिता में कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों को 10 टॉपिकों पर चर्चा की जाएगी। सोशल मीडिया अभियान में सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म पर गैर राजनीतिक युवाओं को भारतीय राजनीति व राष्ट्रवाद जैसे विषयों की गतिविधियों से जोड़ेंगे। इसके साथ युवा सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को भजपा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही देशहित व जनहित की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।