कार की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
May 05 2022
ग्वालियर। कार की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक का टक्कर उस वक्त मारी जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भर्ती कराय गया। जहां गुरूवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी था। मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो ंको सौपा।
पुलिस के मुताबिक राजा की मंडी निवासी 35 बर्षीय मनोज बाथम की कार की टक्कर से मौत हुई है। मुकेश एक प्राइवेट बैंक मे जॉब करता था। उसके पिता नगर निगम कर्मचारी है। परिजनों ने बताया कि मनोज किसी काम से शिवपुरी गया था। उसने अपनी बाइक बस स्टैंड पार्किग पर खड़ी कर दी थी। विगत 21 अप्रैल को वह बस से शिवपुरी से ग्वालियर लौटा। उसने बस स्टैंड पार्किग से बाइक उठाई और घर के लिए चल दिया। पड़ाव इलाके में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसके काफी चोट आई थी।
राहगीरों ने देखा तो उसे अस्पताल भर्ती कराया था। चूंकि चोट ज्यादा थी। डॉक्टर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हालांकि हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। अब मौत के बाद धारा बढ़ा दी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









