गरीब है भूखा पेट, युवांओ को नौकरी का वेट,भाजपा हो गई धन्ना सेठ: डॉ. देवेन्द्र शर्मा
May 05 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर महानगर की तीनो विधानसभांओ के प्रत्येक वार्ड में मंहगाई बढ़ाने वाली एवं युवांओ को बेरोजगार बनाने वाली, नौकरी देने के नाम पर मौन रखने वाली, ग्वालियर को खंड्डर सिटी बनाने वाली भाजपा के खिलाफ महानगर में पदयात्रा, पुतला दहन एवं धरना दिया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायकगण प्रवीण पाठक, डॉ. सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, नवीन भदकारिया, विनोद कुमार जेन एवं कैलाश चावला ने पदयात्रा, पुतला दहन एवं धरने के पश्चात कहा कि मंहगाई की चरम सीमा से गरीब पेट है खाली, युवा नौकरी का कर रहे है वेट, सड़को का निर्माण हो रहा है लेट और भाजपा हो गई धन्ना सेठ। 2014 के बाद बड़ती मंहगाई ने रसाई, गैस, पेट्रोल डीजल ने हर इंसान को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है, लेकिन भाजपा ने दिल्ली में करोड़ो रू का मुख्यालय बन रहा है, भोपाल में भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बन रहा है। मंहगाई से व्यापार दुकानदारी चैपट हो रही है, हर वर्ग धन कमाने के लिए परेशान है इन 8 वर्षो में कोई धनवान बना है तो भाजपा धन्ना सेठ बन गई है, आज ग्वालियर की सड़को का निर्माण कार्य ठप्प पड़ा हुआ है, समिक्षा बैठको में 15 अप्रेल से 30 अप्रेल तक सड़को का निर्माण कार्य चालू करने का निर्णय भी असफल सिद्ध हुआ है।
कार्यक्रम में भैया लाल भटनागर, बृजेश शुक्ला, श्रीमती वीणा भारद्वाज, केशव यादव, चंन्द्रप्रकाश गुप्ता, केदार बरहादिया, कपिल पाल, मोनू भटनागर, शब्बर खान, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, मोनू सोलंकी, असलम शेर खान, अनिल, हितेश गुप्ता, यीशु शर्मा, चेतन भार्गव, बालकिशन, माने मुकेश गुप्ता, रामेश्वर दयाल अमन लक्षकार, सोनू शर्मा, जीवनलाल, केशव सिंह सहित कंाग्रेसजन सम्मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









