साइंस कालेज पास10 साल के बच्चे का शव मिला, मुंह पर चोट के निशान, शव की नहीं हुई है पहचान
May 05 2022
ग्वालियर। साइंस कालेज के बाउंड्री वाल के किनारे गुरुवार की सुबह एक 10 साल के बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के मुंह व नाक के पास चोट का निशान है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस यह तय मान रही है कि बच्चे की सामान्य मौत नहीं है। या फिर किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। या फिर उसकी हत्या कर लाश को यहां किसी वाहन से फेंका गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को बुलाकर बच्चे के शव की पहचान करने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव को डेड हाउस में सुरक्षित रखवा गिया है। फिलहाल झांस रोड थाना पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।
क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि साइंस कालेज की बाउंड्री वाल किनारे एक आठ से दस साल के बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को निगरानी में ले लिया। बच्चे के मुंह पर चोट का निशान है। और नाक से खून बह रहा था। बच्चा नीले कलर की टी-शर्ट व नीले रंग की अंडरवीयर पहने हुये हैं। बच्चे के पैर में लाल निशान साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने बच्चे की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये सबसे पहले शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस ने पहचान के लिये आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर आये लोगों का कहना था कि इससे पहले इस बच्चे को यहां नही देखा। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण पहचान व पीएम रिपोर्ट से खुल सकेगा। पुलिस ने पड़ताल के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी मौके पर बुलाया है।
जेएएच परिस में मिली लाश
जेएएच परिसर में एक लाश मिली है। संभावना है कि गर्मी या बीमार से उसकी मौत हुई है। मृतक की अभी पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक खबर मिली कि ट्रॉमा सेंटर के सामने किसी की लाश पडी है। खबर मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक करीब 50 से 60 साल का है। वह पेंट पहने था। बाकी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछा लेकिन कोई उसके बारे में कुछ नहीं बता सका।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









