अक्षय तृतीया पर्व पर शहरभर में शादियों की धूम, घरों में पूजा कर दान पुण्य किया

May 03 2022

ग्वालियर। शहरभर में मंगलवार को त्यौहारों की धूमधाम रही। आज अक्षय तृतीया के साथ ही परशुराम जयंती और ईद- उल-फितर का भी त्यौहार है। इस अवसर पर मंदिरों में पूजापाठ कर रहे हैं। वहीं यह दिन अबूझ मूर्हत का होता है इसलिए आज के दिन बहुत से विवाह का आयोजन किया गया है। मेला ग्राउण्ड पर राठौर समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें मुय अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर थे। अक्षय तृतीया के अवसर पर दान-पुण्य का बहुत महत्व है। आज के दिन शादियों की धूम रहती है।
कहा जाता है कि जिनकी शादी नहीं होती है, उनकी शादी आज के दिन हो जाती है। आज अबूझ मुहूर्त में लोग शादियां करना चाहते हैं। शहरभर में सामूहिक रूप से विवाह समेलनों का आयोजन किया गया। आज शहर रंग-बिरंगे परिधानों से सज गया है, जहा देखो वहीं हरा-पीला नजर आ रहा है। शहरभर के अधिकतर मैरिज गार्डन और होटल बुक हो गए हैं।
आज त्यौहारों की धूम होने के कारण शहरभर में चहल-पहल है। लोग अपने बेट-बेटियों के शादी समारोहों की व्यवस्था में जुटे नजर आ रहे हैं। आज एक मुख्य बात और है कि आज के ही दिन चारधाम यात्रा के लिए भगवान के मंदिरों के पट खुल जाते हैं और चारधाम के लिए लोग निकलना शुरू कर देते हैं। आज के दिन शहरभर में बैंडबाजों की धुन पर लोग थिरकते नजर आए। शहर के अधिकतर मैरिज गार्डन और होटलों में मंडप सज गए हैं और कई जगहों पर सजाए जा रहे हैं।
सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का अत्यंत महत्व है। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, जिसके लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती।
अक्षय तृतीया का फल अक्षय यानी कि कभी न मिटने वाला होता है। अक्षय तृतीया पर दान पुण्य का भी अत्यंत महत्व है। इस दिन किए गए दान-पुण्य का कई गुना फल प्राप्त होता है। ज्ञात हो कि शास्त्रों के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने अक्षय तृतीया के दिन से ही महाभारत लिखना शुरू किया था।