दिग्विजय आए, नहीं हुआ स्वागत
May 03 2022
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह साढ़े आठ घंटे में प्रवास पर मंगलवार की दोपहर इंदौर से आए। विमानतल पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत सादगी के साथ किया। शहर जिला कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के लिये दिग्विजय सिंह के स्वागत की गाइड लाइन तय कर दी थी। निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार कोई कार्यकर्ता माला व गुलदस्ता व ढोल नगाड़े के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं करेगा। लेकिन कांग्रेस की इस गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ। न केवल कांग्रेसी फूल माला लेकर गए, बल्कि दिग्विजय सिंह ने स्वीकार भी किए। जबकि तय यह हुआ था कि दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से मिलेंगें। कार्यकर्ता मास्क लगाकर आएं और शरीरिक दूरी का पालन करें।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेंद्र नाती ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्गविजय सिंह के मंगलवार 3 मई को ग्वालियर आगमन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इंदोर से वायुयान से दोपहर ग्वालियर आए। विमानतल से दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर मुलाकात करने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले दिमनी के कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर के निवास पर बेेटे की शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









