अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

May 03 2022

ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के गांधी मार्केट में अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वहां से भाग गया। घटना का पता उस समय चला जब वहां से वॉक करते हुए लोग निकले तो घायल महिला को उपचार के लिए जेएएच पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, कि महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के लिए शहर के सभी थानों को सूचना दे दी है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।