ईद की नमाज में मांगी अमन व भाईचारे के लिए दुआ

May 03 2022

ग्वालियर। रमजान के अंतिम दिन चांद दिखने पर मंगलवार को ईद मनाई गई। सुबह मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद पहुंचे और ईद की नमाज अता कर अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई भी दी। ईद मनाने के लिए पहले से ही तैयारियां चल रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने भी ईद को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए थे।
पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी ईद-उल-फितर साम्प्रदायिक सद्भभाव से मनाया गया। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में स्थित ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों पर ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा की गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी कोरोना काल के चलते पिछले 2 साल से सभी त्योहारों पर प्रशासन द्वारा जोर शोर से मनाने पर रोक लगाई गई थी।
अब कोविड की सभी बंदिशे हट चुकी हैं, इसलिए इस साल ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। खासकर शहर के जामा मस्जिद मुरार, शाही जामा मस्जिद चोका बाजार ग्वालियर, ईदगाह मुरार, मस्जिद उस्मानिय, मस्जिद गेंडेवाली सडक, मस्जिद नौगजा रोड लश्कर, मस्जिद सिकंदर कम्पू, नूर मस्जिद घोसीपुरा, मस्जिद अरब साहब कुम्हरपुरा, मस्जिद शमशेर खां भैया सहित मोती मस्जिद पर ईद-उलफितर की विशेष नमाज अदा की गई।
एक ओर जहां मुस्लिम भाई नवाज अदा कर रहे थे वहीं अन्य धर्म के लोग मस्जिद के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे और जैसे ही नमाज खत्म हुई सभी लोगो को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी गई। ईद के दौरान प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए साथ ही शहर के कई इलाकों के यातायात व्यवस्था मे भी परिवर्तन किया गया ताकी नवाजियो को किसी तरह से कोई परेशानी का सामना न करना पडे। इस दौरान मुस्लिम भाईयों बताया कि उन्होंने अपनी नमाज के दौरान खुदा से देश में शांती सदभावना के साथ साथ देश की तरक्की और खुशहाली और अंचल में इस बार अच्छी बारिश होने की दुआ मांगी। इस बातचीत में खास बात यह है कि कोरोना संक्रमण काल के चलते पिछले 2 साल सभी त्योहारों पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई थी क्योंकि अब पूर्णा की सारी बंदिशे हट चुकी हैं इसलिए इस साल ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
ईद के त्यौहार पर सुरक्षा के इंतजाम के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अभिनव चौकसे ने बताया है कि हर साल की तरह सुरक्षा के लिहाजे से रूपरेखा बनाई जाती है। सुरक्षा को देखते हुए कई पुलिस टीम लाई गई है वीडियो कैमरे और ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग की गई। लोगों से बातचीत की, अगर कोई परेशानी आती है तो उसे दूर किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है और सभी पुलिस अधिकारियों ने शहर में घूम कर मॉनिटरिंग की।