धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, निकाली पालकी यात्रा
May 03 2022
ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से गया। परशुराम जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकाली गई और संतों का सम्मान किया गया। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सामाजिक व ब्राह्मण संगठनों ने तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी। शहर के परशुराम मंदिरों सहित जगह-जगह प्रसादी वितरण व भंडारों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर स्टाल लगाकर ठंडा शरबत व प्रसाद बांटा गया।
इस दौरान सर्व समाज द्वारा सनातन धर्म मंदिर पर सुबह साढ़े छह बजे भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। सुबह सात बजे से पालकी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं। सनातन धर्म मंदिर से भगवान परशुराम पालकी घोड़ा, हाई कोर्ट रोड, ऊंट पुल से राम मंदिर पहुंचा, यहां 1101 दीपकों से भगवान की महाआरती की की गई। इस पालकी यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठन मार्ग में स्वागत किया।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव सम्मान समारोह समिति द्वारा सुबह 10 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में संगीतमयी भजन प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। सनाढ्य अकादमी द्वारा भगवान परशुराम का रामकुई स्थित मंदिर पर अभिषेक व पूजन किया गया। इसमें गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर संतों के साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के ब्राह्मण समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार पर अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की की गई। इसके साथ ही नटराज सभागार में मुरादाबाद से आई परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई।
सिर पर अमृत कलश लेकर चली महिलाएं
भगवान परशुराम की जन्मस्थली जमदारा से अमृत कलशों को लेकर सैकड़ों महिलाएं सिर पर भगवान परशुराम का अमृत कलश लेकर चली उसी अमृत कलश को समिति द्वारा निशुल्क प्रसादी के रूप में दिया गया। कूपन देने वाले को ही परशुराम अमृत कलश सुबह 6:30 पर दिया गया।
कलश समिति की संयोजिका अनिता भार्गव, ऋतु भार्गव, सुलेखा शर्मा, कु दीक्षा दुबे, डॉ प्रियंका भार्गव, नेहा कौल ने जिमेदारी निभाई।
इन्होंने मार्ग में पालकी का स्वागत किया
बजरंग बाल मंडल मैना वाली गली, अग्रवाल नवयुवक संघ, दीक्षा दुबे बेलफेयर,पंजाबी परिषद राजीव चड्डा, जैन समाज, सिंधी समाज हासानद आहुजा, पाल बघेल समाज के राकेश पाल, महाराष्ट्रीयन समाज, गुर्जर समाज से बंटी गुर्जर, माहौर समाज आनंद माहौर, गहोई समाज राजेश गुप्ता, महेश गेंडा, जाटव समाज से मनोज जाटव, नुक्कड लब, राठौर समाज,सैन समाज से मदन लाल, रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक द्वारा पाटनकर बाजार व्यवसायी संघ, नुक्कड़ क्लब, हिन्दू महासभा ग्वालियर, दुर्गा वाहिनी आदि सहित धर्मप्रेमी नागरिकों के द्वारा स्वागत किया गया।
पालकी के साथ चलें संत व महंत
सनातन धर्म मंदिर से राम मंदिर तक पालकी में कंधा लगाकर अखिल भारतीय संत समाज के प्रदेश महामंत्री गौरव महाराज, जनकताल के महंत कमलदास, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, केबिनेट मंत्री प्रदुन सिंह तोमर, बीज निगम अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अशोक शर्मा अध्यक्ष सनाढ्य सभा, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, पूर्व सभापति राकेश माहौर, कांग्रेस से सुनील शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, आनंद शर्मा, पुरुषोाम भार्गव, चेबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल, कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, श्याम बाबू शर्मा, आदित्य शर्मा, विजय शर्मा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर के विभाग संघ चालक विजय गुप्ता, हिन्दू महासभा ग्वालियर के संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, प्रकाशवीर शर्मा, सहित सभी सामाजिक धार्मिक व्यापारी राजनीतिक दलों को भगवान परशुराम पालकी में कंधा लगाकर धर्म लाभ लिया। संरक्षक प्रकाश नारायण शर्मा, स्वागत अध्यक्ष एनके शुक्ला ने आगामी वर्ष भी सर्व समाज द्वारा भगवान परशुराम पालकी निकालने की घोषणा मंच से की। संचालन हेमंत एडिशन शर्मा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन नूतन श्रीवास्तव ने किया।
अक्षय तृतीया पर हुआ चक्रधर व गिरराज शरण का अभिषेक
अक्षय तृतीया पर मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर व गिरराज शरण का सुबह अभिषेक किया गया। यह अभिषेक चंदन के लेप से किया गया, इसमें केसर सहित औषधीय गुणों वाली आयुर्वेदिक सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









