बजरंग भक्त मण्डल ने गौभोग सेवा को हरे चारे की एवं केंसर हॉस्पिटल में भोजन वितरण

May 02 2022

ग्वालियर बजरंग भक्त मण्डल द्वारा मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मन्दिर में निरंतर की जाने वाली गौसेवा के क्रम में कुल 3565 किलो हरे चारे की सेवा बजरंग भक्त मण्डल के सदस्यों एवं गौसेवको के द्वारा की गई। गौसेवा के समय मंडल के सदस्यो को चारा डालने वाले खनोटो में बेहद गंदगी मिली जिसे मंडल के सदस्यो द्वारा श्रम सेवा कर साफ किया। एवं एक गाय जिसके सींग लटका हुआ होने से उसकी आंख पर घाव हो रहा था, किन्तु उसे देखने के लिए किसी चिकित्सक की व्यवस्था भी गौशाला में वर्तमान में नही है। 
गौसेवा के उपरांत बजरंग भक्त मंडल द्वारा मासिक सेवा के क्रम में कैंसर अस्पताल एवं सिम्स अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके अटेंडरों को भोजन (पूड़ी सब्जी) एवं ठंडा मीठा शर्वत वितरित किया गया।