पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैगमार्च, असामाजिकतत्वों पर रहेगी नजर

May 02 2022

ग्वालियर। आगामी त्यौहारों में शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमितसांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ग्वालियर तथा लश्कर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैगमार्च का नेतृत्व ग्वालियर शहर में एएसपी अभिनवचौकसे तथा लश्कर क्षेत्र मेंअति. एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएसपी ग्वालियर प्रमोद शाक्य, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरियाव ग्वालियर एवं पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण फ्लैगमार्च में उपस्थित रहे। डीआरपी लाइन एवं पीटीएस तिघरा के पुलिस जवानों सहित 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने ग्वालियर तथा लश्कर क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला।
इस अवसर पर पुलिस ने आम लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण रूप माहौल बनाये रखने की अपील की और कहा कि सभी लोग सामाजिक समरसता का पालन करते हुए शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं। अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।