आईपीएल सट्टा चेला गुरू को ले डूबा
May 02 2022
ग्वालियर। आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को मुरार थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। पकड़े गए सटोरिए से पूछताछ के बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके गुरु को भी दबोचा है। साथ ही पता चला है कि गुरु व चेले के साथ ही एक सराफा कारोबारी भी इसमें शामिल है। इसका पता चलते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें सराफा कारोबारी की तलाश में जुट गई हैं।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि तांगा स्टेण्ड सदर बाजार में एक सटोरिया सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव व क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता को सटोरिए को दबोचने का टास्क दिया, जिस पर क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस की दो टीमें कार्रवाई के लिए पहुंचीं और एक सटोरिए को दबोच लिया। पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम संजय शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी वीपी सिटी महाराजपुरा बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन हजार रुपए व कई ग्राहक ऑनलाइन सट्टा लगवाते मिले। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसके मोबाइल से सट्टा किंग आकाश राणा को 90 हजार व गिल्ली जैन के खाते में एक लाख सत्तर हजार रुपए का पैमेंट होना मिला। जिस पर पूछताछ की तो पता चला कि वह आकाश राणा व सराफा कारोबारी गिल्ली जैन के लिए काम करता है। पूछताछ की तो पकड़े गए सटोरिए ने बताया कि वह मछली मण्डी में सट्टा लगवा रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस व क्राइम टीम मछली मण्डी पहुंची और आकाश राणा को दबोच लिया। आकाश की तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े 39 हजार रुपए नगदी बरामद हुई।
पुलिस ने उससे बरामद मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि वह एक साथ 250 लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था और उसके मोबाइल में सवा करोड़ का हिसाब मिला। पकड़े गए सटोरिए के बारे में पता चला है कि वह काफी बड़े स्तर पर सट्टा चलवाता है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताया गया है कि पकड़े गए आकाश राणा की तलाश मेंं पुलिस काफी समय से लगी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सटोरिए को पकडऩे में कप्तान सिंह, अर्चना सिंह, पंकज तोमर, नीरज यादव, दिनेश राजावत, योगेन्द्र सिकरवार, राजू मोगिया, दिनेश सिंह, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, जेनेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव, अनिल मावई, शिवनारायण, मनीष सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह, जोतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









