ग्वालियर प्रेस क्लब एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 02 2022

ग्वालियर। सिरौल स्थित मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी पत्रकार कालोनी की सभी समस्याओं का निराकरण 7 दिन में किया जायेगा। साथ ही ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम को कॉलोनी का पजेशन देकर कार्य कराया जायेगा। यह बात सोमवार को ग्वालियर प्रेस क्लब एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं के निराकरण किये जाने के लिये ज्ञापन पर संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने कही। इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, सुरेन्द्र माथुर, चन्द्रवेश पांडे, राजेन्द्र तलेगावकर, योगेन्द्र सेन, हरीश चन्द्रा, राम किशन कटारे, रवि उपाध्याय, विक्रम प्रजापति, ब्रजराज सिंह तोमर, प्रमोद शिंदे सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे। 
सोमवार को संभागायुक्त आशीष सक्सैना ने निगमायुक्त किशोर कन्याल, जनसंपर्क अपर संचालक जीएस मौर्य, जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर, जीडीए, सीईओ गौर, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को तत्काल निराकरण किये जाने के निर्देश दिये हैं। वहीं संभाग आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं कोविड का बूस्टर डोज लगाये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उपस्थित सीएमएचओ मनीष शर्मा ने पत्रकारों को कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप लगाकर कराये जाने का आश्वासन दिया।