इस गर्मी में चिडिय़ों को दें थोड़ी सी छांव और थोड़ा सा प्यार
May 02 2022
ग्वालियर। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बरस रहा है। इस गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि नन्हें-नन्हें पक्षी भी परेशान हैं। हर साल गर्मी के मौसम में न जाने कितने पक्षी प्यास और हीट स्ट्रोक का शिकार हो कर जान दे देते हैं। हम यदि एक छोटी-सी कोशिश करें, थोड़ी-सी मानवता दिखाएं और अपने घर-ऑफि़स में आने वाले पक्षियों के लिए पानी और आश्रय का प्रबन्ध करें, तो गर्मी के कारण होने वाली पक्षियों की मौत में काफी कमी आ सकती है। ये बात दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह ने खूब समझता हैं। गर्मियों की शुरुआत से ही समूह ने पक्षियों के लिए निशुल्क सकोरे (जल-पात्र) और लागत मूल्य पर बर्ड्स हाउस ग्वालियर महानगर के विभिन्न स्थानों पर वितरण कर रहा है। गर्मियों के दिनों में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाला दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के सकोरे वितरण कार्यक्रम में गत दिवस फूलबाग स्थित चिडिय़ा घर के सामने समूह के संयोजक राज चड्डा ने समूह के साथ सकोरे वितरण करते हुए लोगो से अपील कि पक्षियों के लिए इस गर्मी में थोड़ी सी छांव और थोड़ा सा प्यार दिखाएं। एक मिट्टी के बर्तन में पानी और एक प्लेट में दाना रोज रख कर उनकी जान बचाएं।
पक्षियों के लिए पानी रखें
अपने घर की बालकनी और आंगन में आप पक्षियों के लिए पानी रख सकते हैं। ध्यान रहे कि प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में पानी न रखें। धूप में इन बर्तनों का पानी बहुत गर्म हो जाता है। मिट्टी के बर्तन में पानी रखना सबसे अच्छा होता है। इन बर्तनों की नियमित सफाई करते रहें, ताकि पक्षी रोगों से दूर रहें। आप अपने ऑफिस में भी अपने सहयोगियों के साथ मिल कर वहां पानी रख सकते हैं। जहां पक्षी आते हों।
पक्षियों के लिए छाया की व्यवस्था करें
पक्षियों की प्यास बुझाने के साथ ये भी जरूरी है कि उन्हें धूप से भी बचाया जाए। इसके लिए हम उनके लिए छायादार आश्रय-स्थल बना कर बालकनी में या बगीचे में पेड़ों की शाखाओं पर टांग सकते हैं। पक्षियों के लिए गत्ते के घर सबसे अच्छे होते हैं। इनके लिए आप जूतों के डिब्बे आसानी से प्रयोग में ला सकते हैं। पक्षियों के लिए आश्रय-स्थल बनाते वक्त ध्यान रखें कि उसमें हवा आसानी से आती-जाती हो। इन्हें ऊंचाई पर टांगे, ताकि बिल्ली और दूसरे जानवरों से वो सुरक्षित रह सकें।
पक्षियों को खाना दें
वैसे तो पक्षी बहुत मेहनती होते हैं और अपने लिए दाने की व्यवस्था खुद कर लेते हैं, लेकिन गर्मियों में जरूरी है कि उन्हें कम-से-कम उडऩा पड़े। वो जितना उड़ेंगे, उन्हें उतनी ही पानी की जरूरत होगी और हीट स्ट्रोक का खतरा भी उतना ही होगा। पानी के साथ अगर हम उनके लिए खाना भी रख देंगे, तो उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। उनके लिए बनाए गए घर में उनके लिए दाना और पानी रखा जा सकता है। गर्मियों में उनके लिए सूरजमुखी के बीज, फल और रस अच्छा भोजन माने जाते हैं। गर्मियों में सही पोषण पक्षियों के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है और गर्मियों से निपटने में उनकी मदद करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









