त्योहार सिर पर, पुलिस सख्त, चार घंटे में दबोचे पांच सैकड़ा बदमाश
May 01 2022
ग्वालियर। शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों में रहने वाले बदमाशों सहित शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों को दबोचने के लिए बीती रात बारह बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर शहर सहित देहात के सभी थाना क्षेत्रों में चार घंटे चलाए गए कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने गुण्डों व बदमाशों के घरों में आधी रात के बाद घरों में दबिश देकर पांच सैकड़ा आरोपियों को अलग-अलग मामलो में दबोचकर हवालात पहुंचा दिया। वहीं आधी रात के बाद सड़कों पर उतरे पुलिस अफसरों व जवानों को देख घरों से बाहर निकले लोग सकते में आ गए। आागामी आने वाले दिनों में आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने व फरार बदमाशों को दबोचने के लिए तैयार किए गए प्लान के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शहर व देहात में पदस्थ एडीशनल एसपी, सीएसपी के साथ ही सर्किल टीआई को दल बल के साथ संबंधित थाना क्षेत्रों में कॉबंग गश्त करने केनिर्देश दिए थे।
एसएसपी ने की मॉनीटरिंग
आधी रात के बाद अपने-अपने सर्किल में गश्त करने व बदमाशों के घरों की कुण्डी खटखटाने निकले टीआई व बलों पर नजर रखने के लिए स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांघी ने शहर के साथ ही देहात इलाकों में पहुंचकर कांबिंग गश्त पर नजर बनाए रखी। साथ ही अधिक कार्रवाई कर बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस कप्तान सांघी ने अफसरों व जवानों की पीट भी थपथपाई।
पुलिस ने बीती रात कांबिंग गश्त व औचक छापामार कार्रवाई के दौरान शहर व देहात से कुल 59 स्थायी वांरटी, 270 गुण्डे, आदतन अपराधी 131, 47 शराब तस्कर, कुल 14 सटोरिए, सहित लगभग पांच सैकड़ा आरोपियों को इस विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।
119 प्वाइंट पर तैनात रहेंगे 1500 जवान
तीन मई को अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती व ईद-उल-फितर एक साथ पड़ रहे है। ये तीनों ही त्योहार सद्भाव के साथ जिले वासी मना सके इसके लिए शहर के साथ ही देहात के कुल 119 प्वाइंटों को विशेष रुप से सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित किया गया है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान अमित सांघी ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक शहर ही नहीं बल्कि देहात थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पन्द्रह सौ जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके लिए रविवार से ही जवानों की तैनाती शहर में चयनित किए गए प्वाइंटों पर ही की जा रही है। पुलिस कप्तान ने शहरवासियों से सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









