21 ब्राह्मण करेंगे भगवान परशुराम का अभिषेक मंदिरों में तैयारियां, कलशों का हुआ पूजन
May 01 2022
ग्वालियर। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव 3 मई को शहर भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों को रंग-रोगन कर सजा दिया गया है।
भगवान परशुराम के मंदिरों में फूलबंगले सजने लगे हैं। मंदिरों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। मंदिरों में 3 मई को सुबह से ही भगवान परशुराम के अभिषेक होंगे और जगह-जगह प्रसादी वितरित की जाएगी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विभिन्न समाजों के लोग चल समारोह निकालेंगे। भगवान परशुराम के चल समारोह के लिए रविवार को सनातन धर्म मंदिर में अमृत कलशों का पूजन हुआ।
सनातन धर्म मंदिर में हुआ पूजन
रविवार सुबह 10.30 बजे सनातन धर्म मंदिर में अमृत कलश पूजन समारोह आयोजित किया गया। अमृत कलश का जल 3 मई को निकलने वाली पालकी यात्रा के सभी कलशों में डाला गया। कलशों का पूजन करने के बाद आरती की गई और भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। 3 मई प्रात: 6.30 सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक पूजन करने के बाद 7 बजे भगवान श्री परशुराम की पालकी निकाली जाएगी। भगवान श्री परशुराम पालकी समारोह समिति के सदस्यों ने बीते रोज भगवान परशुराम की जन्मस्थली जमदारा जाकर भगवान का अभिषक किया और वहां से अमृत कलश लेकर ग्वालियर आए।
21 आचार्य करेंगे अभिषेक
मुरार घासमंडी स्थित 3 मई को 21 आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का अभिषेक करेंगे। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिर में फूलबंगला सजाया जाएगा। मुरार ब्राह्मण सभा के मीडिया प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। 3 मई को पूरे मंदिर को गुब्बारों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नरेश कटारे, विष्णु नायक शाी, विजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अरंविद शर्मा, गिरिजाशंकर भटेले, रामबाबू शर्मा, राजकुमार दुबे, सुधा दुबे, व्यंजना मिश्रा, नेहा शर्मा आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।
युवाओं ने चलाया अभियान
भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के सदस्य कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान तथा पूजा-पाठ के आयोजन होंगे। ब्राह्मण समाज के लोग इस दिन पीले वस्त्र धारण करेंगे और शाम को घरों को दीपकों से जगमग करेंगे। इसे लेकर युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









