नो एंट्री पर सराफा बाजार में सन्नाटा, व्यवसायी हुए परेशान
May 01 2022
ग्वालियर। प्रशासन द्वारा बाड़ा सराफा में नो एंट्री किए जाने पर सराफा बाजार में सन्नाटा छा गया। व्यापारियों का कहना है कि 2 साल हमें कोरोना ने मारा है इस साल हालात को देखते हुए हमें बहुत अच्छे व्यापार की आशा दिख रही थी जिसके चलते हमने अपनी दुकानों में माल भरा लेकिन नो एंट्री होने से बाजार में कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा कोई इक्का-दुक्का ग्राहक आता भी है तो आते ही दूर से पैदल आने की परेशानी बताता हुआ दुखी हो जाता है। इसी के चलते सर्राफा बाजार के ज्वेलर्स, कपड़ा व्यवसाय, बर्तन व्यवसाई, जूता चप्पल व्यवसाई सभी ने व्यापार में निराश होकर एक प्रशासनिक बैठक रखकर अपने अपने सुझाव देकर इस परेशानी से मुक्त करने का आग्रह किया, वही प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्या से समाधान के लिए आश्वासन दिया।
बैठक में कैट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, प्रशासनिक अधिकारी में एडीएम इच्छित गढ़पाले, एसडीएम अनिल बनवारीआ, एडिशनल एसपी अभिनव चौकसे आईपीएस, एडिशनल एसपी सत्येंद्र तोमर, डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, सीएसपी आत्माराम शर्मा टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं व्यापारियो मैं विनोद वाणी, विवेक सिंघल, सुनील अग्रवाल, माधव अग्रवाल, मोहनलाल अरोरा, दीपक जैन, अंकुर स्याल, गुड्डू जैन, चिंटू चावला, सुरेश बत्रा, पुरुषोाम जैन, नरोाम जैन, दानी, संजय मेहता, चंदन अग्रवाल, अरविंद दुदावत, संदीप वैश्य, नवीन अग्रवाल सहित सैकड़ों की संया में व्यापारी वर्ग एकत्रित हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









