आईपीएल पर हर दिन करोड़ों का सट्टा- सटोरिए से 35हजार नगदी व कार सहित मोबाइल में मिला लाखों का हिसाब किताब
May 01 2022
ग्वालियर। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के हर मैच पर हर दिन करोड़ों के दांव लग रहे हैं। मुरार और लश्कर सर्कल में सटोरिए सक्रिय है। पुलिस ने बाला बाई का बाजार में घेराबंदी कर दो सटोरियों को पकड़ा है। यह कार में बैठकर ही करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को सट्टे की लाइन देकर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने सटोरियों से एक कार, 35 हजार नगदी के साथ ही दो मोबाइल व लाखों रुपए का हिसाब किताब मोबाइल में मिला है। पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर रही है वह कैसे लाइन लेकर सट्टा खिला रहे थे।
कोतवाली टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाला बाई का बाजार इलाके मे एक सफेद रंग की कार में बैठकर एक युवक राजस्थान रॉयल्य व मुम्बई इंडियन के बीच चल रहे मैच में सट्टा ले रहा है। सूचना मिलते ही सटोरिए को दबोचने के लिए टीआई गुप्ता मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस की उपस्थित देख सटोरियों को लगा कि उनकी घेराबंदी हो गई है तो वह मौके से भागने के बदले वहीं इस तरह के हाव भाव दिखाने लगे कि वह सामान्य रूप से वहां खड़े हों।
पुलिस को देख सटोरिया कार में बैठकर तेज गति से म्यूजिक सुनने लगा, जब पुलिस ने उससे बीच रोड में कार खड़ी करने का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि वह दोस्त का आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन उसके पास रखे मोबाइल लगातार घनघनाते देख पुलिस को शंका हुई। पूछताछ व कॉल करने वालों से बात कर पता चला कि वह तो आईपीएल के मैच पर दांव लगा रहे है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे सटोरिए 37 वर्षीय धवल उर्फ राजा पुत्र अजय गुप्ता निवासी बहादुरा लड्डू के पास नया बाजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सैलटोस कार क्रमांक एमपी07 सीजी-6892 सहित 35 हजार रुपए कैश, दो मोबाइल मिले हैं। उससे पूछताछ कर पुलिस यह पता लगा रही है कि इस काले धंधें में उसके साथ कितने और सटोरिए शामिल है और उसकी किन-किन शहरों के सटोरियो से लिंक है।
99 हब एवं सुपर.99हब.इन वेबसाईट से ऑनलाईन सट्टा
पुलिस टीम को भूतेश्वर मंदिर के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में मोबाइल व लेपटाप पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में मोबाइल में एजेंट.99 हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। लेपटाप को चैक करने पर उसमें सुपर.99 हब.इन की वेबसाईट खुली मिली, जिस पर आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा था। दोनों सटोरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को एक सैमसंग कपनी का मोबाइल, एक रेडमी कपनी का मोबाइल, एक एचपी कपनी का लेपटाप तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार एवं 80 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से मिले मोबाइल व लेपटाप में लाखों का हिसाब- किताब भी मिला है।
दो सटोरिये राजावत कॉम्पलेक्स से पकड़े
पुलिस टीम को राजावत कॉम्पलेक्स के पास मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे।
पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के मोबाइल चेक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली। पकड़े गये दोनों सटोरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक आईफोन-12 तथा एक वीवो कपनी का मोबाइल जप्त किया गया जिसमें लगभग 10 लाख का हिसाब-किताब मिला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









