शनिश्चरी अमावस्या पर बापू भक्तों ने निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Apr 30 2022
ग्वालियर। शनिश्चरी अमावस्या के पुनीत पर्व पर संत आशारामजी बापू के भक्तो ने हजीरा इलाके में हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया, जो कि हजीरा से प्रारंभ होकर चार शहर का नाका, गदाई पुरा, नौ नंबर पुलिया से श्याम बाबा मंदिर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
रथ नुमा वाहन पर सुसज्जित व्यास पीठ पर संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर जगह जगह भक्तो ने माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर जल फल मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया। साधक भक्तों की टोलियों ने गुरु देव के भाव भरे भजनों पर खूब भाव नृत्य किया।
हरिनाम प्रभात फेरी में हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य का ज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु जन साधारण में नि:शुल्क वितरण भी किया गया। हरिनाम प्रभात फेरी में विशेष रूप से शामिल होने वालों में बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा, दिलीप हंदवानी, रामू रामानी, अशोक राजपूत, कमल शिवहरे, अमर सिंह चौहान, प्रधान भदौरिया, ओपी राठौर, हिमांशु, दुर्गेश जयंत नागपाल, मुन्नी राठौर, कमला तोमर, सलोनी रामानी, कौशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल, रेखा राठौर, सुषमा चौहान इत्यादि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









