सावरकर सरोवर पर लेजर शो की तैयारी

Apr 29 2022

ग्वालियर। सावरकर सरोवर को पर्यटन के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिए यहां लेजर शो शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।  निगमायुक्त किशोर कन्याल ने सावरकर सरोवर का निरीक्षण कर लेजर शो के लिए प्रस्ताव तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने कहा कि यहां लाइट एण्ड साउंड कार्यक्रम के साथ लेजर शो भी प्रारंभ किया जाए जिससे ग्वालियर आने वाले पर्यटक यहां आकर्षित हों। श्री कन्याल ने यहां पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में गंदगी न हो इसके लिए आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था शीघ्र करने को कहा है। निगमायुक्त श्री कन्याल ने वार्ड 22 में निरीक्षण करते हुए पार्क में हुए अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। 
निगमायुक्त ने स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए थीम रोड से कंपू जिला खेल परिसर तक पैदल निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आमखो स्थित पुराने बस स्टेंड का निरीक्षण कर यहां सफाई व्यवस्था व व्यवस्थित प्लान बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, नोडल अधिकारी पार्क, सहायक यंत्री विद्युत रामबाबू दिनकर सहित अन्यि अधिकारी उपस्थित थे।