सीयूईटी से होंगे कॉलेजों में प्रवेश

Apr 29 2022

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा इस बार स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से दिया जायेगा। यह टेस्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से लिया जाएगा जो कि नीट, नेट जैसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं सम्पन्न कराती है। इसके लिये छात्र-छात्राओं को अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने होंगे। जिसकी अन्तिम तिथि 6 मई निधार्रित की गई है। उसमें देशभर के विश्वविद्यालयों की सूची में से अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय के नाम भी भरने होंगे। उसके बाद एंट्रेस एग्जाम की तिथि ऑनलाइन ही बता दी जाएगी और उस निधार्रित तिथि पर सभी अभ्यथिर्यों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर उक्त कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थी को देश के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश भी मिल सकेगा। यह पहला मौका है जब सीयूईटी के माध्यम से जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।