हत्या और हादसे के एंगल पर पुलिस की जांच

Apr 29 2022

ग्वालियर। शादी से पांच दिन पहले इंजीनियर गौरव कदम पुत्र राम कदम की किले से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच की दिशा हादसे और हत्या पर क्रेदिंत कर ली है, क्योंकि शादी से पांच दिन पहले इंजीनियर द्वारा सुसाइड करने की संभावना ना के बराबर में है। मामले की जांच के लिए पुलिस अब सबसे पहले मृतक की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे जांच को दिशा मिल सके। माधौगंज थाना क्षेत्र के मामा का बाजार निवासी गौरव कदम पुत्र राम कदम इंजीनियर है और देल्ली की एक निजी कंपनी में पदस्थ है। पांच मई को उसकी शादी विनय नगर निवासी युवती के साथ है। बीती रात वह अपने दोस्त श्रैयांस जायसवाल और अंकुर शिंदे के साथ किले पर पार्टी करने आया था। यहां पर बाथरूम जाने की कहकर दीवार पर खड़ा होकर बाथरूम करने लगा और उसका पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
मां व पिता की हालत बिगड़ी
जवान बेटे की मौत का समाचार जैसे ही उसके घर पहुंचा तो उसके पिता की हालत बिगड़ गई और मां भी बेसुध हो गई है। आज राजीव कदम के घर पर सत्यनारायण की कथा का आयोजन था और सुबह हलवाई खाना बनाने पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें वापस किया। 
मोबाइल से खुल सकता है राज
पुलिस ने मृतक का मोबाइल व दोस्तों के मोबाइल अपनी निगरानी में जांच के लिए ले लिए हंै, जिससे कुछ सुराग हाथ लग सकें। वहीं मृतक परिजनों द्वारा घटना पर संदेह व्यक्त करने पर दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने में बिठा लिया है।