मां का संकल्प किया बेटी ने पूरा, देह की दान
Apr 29 2022
ग्वालियर। जीआर मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एमएम कौर ने अपनी मां वलीप कौर की इच्छा को पूर्ण करते हुए उनके निधन पर उनकी देह को मेडिकल कॉलेज को दान किया है। स्व. हिम्मत सिंह की पत्नी वलीप कौर का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे सिटी सेंटर में रहती थीं। प्रोफेसर डॉ एमएम कौर ने अपनी मां वलीप कौर के निधन की सूचना मेडिकल कॉलेज को दी, इसके बाद वे उनके देह को लेकर कॉलेज पहुंची। कॉलेज में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर सक्सैना ने देहदान की प्रक्रिया पूरी की। डॉ सक्सैना ने बताया मेडिकल कॉलेज को इससे पहले पिछले माह 14 मार्च को भी एक देह प्राप्त हुई थी। जबकि कोरोना काल में तीन देह डॉक्टरों को पढ़ाई के लिए मिली थीं। डॉ एमएम कौर ने बताया कि मां वलीप कौर ने पहले ही फॉर्म भर कर दिया था कि उनके निधन पर उनकी देह को मेडिकल कॉलेज को दान दिया जाए। उनकी इच्छा को पूरा करते हुए देहदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर परिवार एवं परिचितों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ अमित रंजन भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









