खुशियों की दास्तां-कु. श्रेयांशी ने ग्वालियर को दिलाया श्रेय
Apr 28 2022
ग्वालियर। नन्ही-मुन्ही लाड़ली लक्ष्मी कु. श्रेयांशी शर्मा सफलता के नित नए प्रतिमान गढ़ रही है। श्रेयांशी शर्मा नेशनल मैथमेटिक टैलेन्ट प्रतियोगिता में अपने आयुवर्ग में अव्वल स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कई टैलेन्ट हंट प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्वालियर का नाम रोशन किया है।
कु. श्रेयांशी शर्मा ग्वालियर शहर के वार्ड 31 की लक्ष्मणपुरा बस्ती के निवासी मनोज शर्मा व श्रीमती तृप्ति शर्मा की होनहार बेटी हैं। मार्च 2009 में श्रेयांशी का जन्म हुआ था। मनोज शर्मा बताते हैं कि श्रेयांशी जन्म से ही अपनी कुशाग्र बुद्धि का परिचय कराती रही है। स्कूल में दाखिला लेने के बाद श्रेयांशी की प्रतिभा में और निखार आया। स्वच्छता की थीम पर आयोजित हुई जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेयांशी जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय अलोहा प्रतियोगिता-2018 में मेंटल अर्थमेटिक कैटेगिरी में उसने पहला स्थान हासिल किया था। इसी तरह वर्ष 2017-18 में नेशनल मैथमेटिक इंडियन टैलेंट प्रतियोगिता में भी 28वीं रैंक हासिल की।
मनोज शर्मा का कहना है कि बालिकाओं के सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना महती भूमिका निभा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बेटियों को सरकार पढ़ाई के लिये छात्रवृत्ति तो देती ही है। साथ ही विवाह योग्य होने पर एक मुश्त एक लाख रूपए प्रदान करने का प्रावधान भी सरकार ने इस योजना में किया है। इससे खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को अपनी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई व विवाह की चिंता नहीं रही है। जाहिर है प्रदेश में बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









