बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
Apr 28 2022
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अकादमी के लाल बहादुर शास्त्री सटेडियम परिसर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के 11 सहायक प्रशिक्षण केन्द्रों के कुल 314 पुरूष व महिला खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
इस चार दिनी प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर संयुक्त रूप से एसटीसी टेकनपुर एवं एसटीसी उधमपुर की टीम विजेता रही। उपविजेता का खिताब एसटीसी हजारी बाग को मिला। प्रतियोगिता का समापन समारोह सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के अपर महानिदेशक पंकज गूमर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक विशिष्ट सेवा मैडल जितेन्दर सिंह ओबेरॉय, कमाण्डेंट विपिन पाथरी सहित अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिभागी मौजूद थे।
नव आरक्षकों में खेल भावना को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को खोजने के उद्देश्य से इस प्रथम अंतर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र (एसटीसी) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें एसटीसी कश्मीर, एसटीसी उधमपुर (जम्मू), एसटीसी खड़का पंजाब, एसटीसी जोधपुर राजस्थान, एसटीसी चाकूर महाराष्ट्र, एसटीसी टेकनपुर, एसटीसी इंदौर, एसटीसी बैंगलोर, एसटीसी चुरा चाँदपुर मणिपुर, एसटीसी नॉर्थ बंगाल एवं एसटीसी हजारी बाग झारखण्ड की टीमों एवं खिलाडिय़ों ने सहभागिता की।
ज्ञात हो सीमा सुरक्षा बल में नव आरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण देने के लिये देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशिक्षण केन्द्र बनाए गए हैं। इन प्रशिक्षण केन्द्रों के जरिए नव आरक्षकों को 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें आउटडोर विषय मसलन फिजिकल ट्रेनिंग, एन्ड्यूरेंस व ड्रिल तथा इनडोर प्रशिक्षण के तहत संविधान, शासकीय सेवा, मानवाधिकार, कानून व्यवस्था व कम्प्यूटर का अध्ययन कराया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









