विधायक सतीश सिकरवार ने फायरिंग के बीच छात्र से कट्टा छीना
Apr 28 2022
ग्वालियर। एमएलबी कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट के बीच कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की दिलेरी का एक वीडियो सामने आया है। एमएलबी कॉलेज के छात्र बीच सड़क पर आपस में भिड़ रहे थे और गोलियां चला रहे थे, इसी दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का यहां से गुजरना हुआ। वे झगड़ रहे छात्रों के बीच पहुंचे और एक युवक से कट्टा छीन लिया। इतने में पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को गिरफ्तार किया है। बीच रोड झगड़े के वीडियो भी सामने आए हैं। कॉलेज में हुई चाकूबाजी के बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के बाहर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई और उन्होंने गोलियां भी चलाईं। गुंडागर्दी इंदरगंज थाने से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर हुई। एक गोली बाहर खड़ी कार में भी लगी। उस समय कार में कोई नहीं था।
एमएलबी कॉलेज के छात्र अमन सिंह तोमर की हर्ष चौहान, राहुल और शिवाजीत तोमर से रंजिश चल रही है। गत दिवस एग्जाम देने पहुंचे अमन को दूसरे गुट के छात्रों ने एग्जाम हॉल में घुसकर चाकू मार दिया था। अब चाकू मारने वाले गुट का एग्जाम था। एग्जाम खत्म होने के बाद शाम को दोनों गुट अचलेश्वर रोड पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने आमने-सामने हो गए।
विधायक नहीं आते तो हो सकती थी बड़ी घटना
घटना के समय ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर निकल रहे थे। उन्होंने झगड़ा करते छात्रों के हाथों में पिस्टल-कट्टे देखे तो तुरंत अपनी गाड़ी रोककर उनके बीच पहुंचे। उन्हें समझाया। इंदरगंज थाना पुलिस को मौके से कुछ चले हुए कारतूस मिले हैं। भीड़ वाले इलाके में बीच सड़क पर गोली चलने से दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। घटनास्थल का पूरा इलाका व्यवसायिक इलाका है।
सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि मौके पर कुछ कारतूस मिले हैं। दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









