युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला मौलाना गिरफ्तार, जेल भेजा
Apr 28 2022
ग्वालियर। हिंदू युवती का जबरन मतांतरण करने के बाद उससे दुष्कर्म करने वाले मौलाना ओसामा को डबरा थाना पुलिस ने सिमरिया गांव से पकड़ लिया। मौलाना का तीन मंजिला मकान मदरसा के पास बना हुआ है, जहां उसका परिवार रहता है। मतांतरण के मुख्य आरोपी इमरान, उसकी मां सग्गो और उसके भाई को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। डबरा पुलिस ने मौलाना को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायित हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि डबरा में रहने वाले इमरान खान ने खुद का नाम राजू जाटव बताकर गोल पहाडिय़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती से दोस्ती की। इसके बाद दोनों ने शीतला माता मंदिर पर जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। जब इमरान अपने घर जंगीपुरा डबरा पहुंचा, तब युवती को पता चला कि उसका नाम राजू नहीं इमरान खान है। यहां मौलाना ओसामा ने युवती का मतांतरण कर इस्लाम कबूल कराया और इमरान से निकाह कराया।
युवती का आरोप है कि निकाह के बाद मौलाना ने शरीर पाक साफ करने के नाम पर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इमरान, उसकी मां सग्गो व भाई युवती को प्रताडि़त करने लगे। युवती का यह भी आरोप है कि इमरान के दोनों भाई पुन्नाी और अमन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीडि़ता की शिकायत पर डबरा पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मौलाना पकड़ा जा चुका है, अब इमरान का एक भाई और दो अज्ञात युवकों (जिन्हें सुग्गा युवती का दुष्कर्म कराने के लिए लाई थी) को पुलिस तलाश रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









