हरियाणा, राजस्थान और एमपी के सात बदमाश पकड़े- सुनार की दुकान व एटीएम था निशाने पर,बड़ी साजिश नाकाम
Apr 28 2022
ग्वालियर। सुनार की दुकान व एटीएम में डकैती डालने आए सात बदमाशों को क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास गत रात की है। पुलिस को बदमाशों से हथियार, गैस कटर, कार तथा बाइक मिली है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाशों में हरियाणा, राजस्थान और एमपी के बदमाश हंै।
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास कुछ हथियारबंद बदमाश देखे गए है। हथियारबंद बदमाशों का पता चलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता व मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव को बदमाशों को पकडऩे का टास्क दिया और दो टीमों द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कराई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जब बालाजी मंदिर के पास पहुंची तो एक स्विप्ट कार व पल्सर बाइक दिखी जिसने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस टीमों ने बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से दो कट्टा 315 बोर तथा 2 जिन्दा राउण्ड, एक चाकू, एक बैग जिसमे एक गैस कटर, एक पेचकस पाना, एक स्पे्र व एक छोटा गैस सिलेण्डर बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जितेन्द्र बख्तरिया पुत्र करन सिह बख्तरिया निवासी ग्राम नेफरी थाना कैलारस मुरैना, आकाश मंडेलिया पुत्र ओमप्रकाश मंडेलिया निवासी ग्राम पुरा बनवार थाना चिनौर ग्वालियर, आदिल खान पुत्र शमशाद खान निवासी इटाई पाडा धौलपुर, गोवर्धन डागर पुत्र बुधराम डागर निवासी ग्राम बढ़ा हरियाणा, मोहित तिवतिया पुत्र प्रहलाद सिह तिवतिया निवासी ग्राम सदरपुर हरियाणा, सुखराम तिवतिया पुत्र गंजराज तिवतिया निवासी ग्राम बढऱाम थाना चान्धड जिला परवल हरियाणा और कृष्ण तिवतिया पुत्र गंगालाल तिवतिया उम्र 26 साल नि.ग्राम बढऱाम थाना चान्धड जिला परवल हरियाणा बताया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह पास ही स्थित मुख्तार की सोने की दुकान पर डकैती डालने के बाद पास के एटीएम को काटकर पैसा निकालना था, इसके लिए दो बदमाश पहले से ही रैकी कर आए हैं, उनके अनुसार रात के समय यह इलाका सुनसान रहता है। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि दो दिन से यह बदमाश इलाके की रैकी कर रहे थे।
दो साल पुरानी एटीएम लूट का हुआ खुलासा
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में दो साल पहले हुई एटीएम लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से अन्य लूट की वारदातों का खुलासा करने में जुट गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
बदमाशों को पकडऩे में हेमंत पाटिल, रणवीर सिंह, लालजीत सेंगर, मकरंद सिंह, अर्चना, योगेन्द्र सिंह, दिनेश राजावत, जितेन्द्र, रमेश, नीरज यादव, पंकज तोमर, मनीष गुर्जर, अनिल मावई, योगेन्द्र सिंह सिकरवार, राजवीर सिंह, प्रमोद शर्मा, सुनील गोयल, राजू मोगिया, दिलीप कुमार, शिव सिंह, जोतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि सात बदमाशों को मुरार थाना और क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के निशाने पर एक एटीएम तथा एक सराफा कारोबारी की शॉप थी। पकड़े गए बदमाशों से हथियार व एटीएम कटिंग करने का सामान मिला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









