अग्रकुल क्वीन बनी शिल्पी अग्रवाल

Apr 27 2022

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा फ्यूजन एंड फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रकुल क्वीन का चुनाव किया गया। जिसका जजमेंट मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड एवम प्राइड ऑफ मध्यप्रदेश पूनम सप्रा द्वारा किया गया। जिसमें कैटवॉक के बाद सभी को टैलेंट राउंड को फेस करना था, इसके बाद सवाल-जबाव का राउंड था। जिसमें शिल्पी अग्रवाल ने सही जबाब देकर अग्रकुल क्वीन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही फस्र्ट रनरअप रश्मि गोयल और सेकंड रनरअप प्रियंका अग्रवाल रही। साथ ही सांत्वना पुरस्कार संगीता अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल को मिला। पंचतुअलिटी विनर अर्चना अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल उपस्थित रही, कार्यक्रम में मीरा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, मधु मंगल, सुमन गोयल, सुनीता गुप्ता, कल्पना बंसल, पिंकी गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल, मंजू बंसल, ऋतु गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल मौजूद रहीं।