खुश रहना है तो हरियाली बढ़ाएं, सफाई से रहे

Apr 27 2022

ग्वालियर। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण में रहने वाले लोग काफी खुश एवं संतुष्ट जीवन जीते हैं। मातृ भूमि के लिए अन्तरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में सिंधिया नगर बस्ती में राज्य आनन्द संस्थान की इकाई की आनन्दक टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए नागरिकों को पीले स्वच्छता कैप का वितरण कर स्वच्छता संकल्प दिलाया। राज्य आनन्द संस्थान, आनंद विभाग की गतिविधियों एवं कार्यकमों हेतु कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत के निर्देशन में समन्वयक दायित्व अनुसार सूत्रधार की भूमिका में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम्र लीडर विजय कुमार उपमन्यु ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा अस्तित्व, स्वास्थ्य और मानव की संपूर्णता धरती के स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर करती है।