मुरार में भाई पर चलाई गोली दो नाबालिग बच्चे हुए घायल

Apr 27 2022

ग्वालियर। त्यागी नगर मुरार में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गोली से एक बच्चा और एक बच्ची घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है। बच्चे के पिता का आरोप है कि गोली उसके भाई ने चलाई है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्यागी नगर में रहने वाले उमेश ने बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर निकल रहा था, तभी उसके भाई राजेश ने उस पर गोली चला दी। गोली चलने पर वह झुक गया लेकिन उसके बेटे के पैर में गोली लगी, वहीं उसकी बेटी भी घायल हो गई।