व्यापारी व महिलाएं निर्भीक होकर काम करें: मृगाखी
Apr 27 2022
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेर्स (कैट) के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुये नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने कहा कि ग्वालियर जिले में व्यापारी एवं महिलाए निर्भीक होकर कार्य करें। उन्होंने पुलिस की कार्य पद्धति में नई शुरूआत करते हुये कहा कि वे बीट स्तर पर व्यापारी और जनता से संबंध स्थापित करेंगी, नियमित रूप से अपने स्टाफ को लेकर एवं थाने के स्टाफ को लेकर बीट में भ्रमण करेंगी और लोगों की समस्याएॅ सुनकर उसका निराकरण करने का प्रयास करेंगी। कैट टीम ग्वालियर ने महिला कैट टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया। उन्होंने कैट के द्वारा प्रारंभ की गई। कैट के प्रतिनिधि मण्डल में कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कविता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव, साधना शडिल्य, रीना गांधी, बबिता डाबर निधी अग्रवाल, रानी बंसल, सुभंागी चतुर्वेदी, चंचला मंगल, संगीता गुप्ता, अमित अरोरा, सचिन राजपूत, गिरीश शर्मा सहित अनेक व्यापारी शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









