आईपीएल क्रिकेट पर खिलवा रहे सटोरियो से 3 मोबाइल सहित 1 लाख रुपए नगद मिले
Apr 27 2022
ग्वालियर। एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर सटोरियों को दबोच लिया। सटोरिए आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से 3 मोबाइल, 1 लाख रुपए और लाखों का हिसाब मिला है एसएसपी अमित सांघी को मुखबिर से खबर मिली थी थाना मुरार क्षेत्र के लाल टिपारा के पास, कुछ लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी के एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को सटोरियों को पकडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान लाल टिपारा पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को लाल टिपारा पर मुखबिर के बताये अनुसार तीन व्यक्ति खड़े दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे तीनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया।
मोबाइल पर खुली मिली सट्टे की वेबसाइट
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाइट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग आरसीवी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर एक के पास से 20 हजार रूपये नगद तथा वीवो कपनी का मोबाइल, दूसरे के पास से 70 हजार रूपये नगद एवं ओप्पो कपनी का मोबाइल तथा तीसरे सटोरिए के पास से 10 हजार रुपए नगद एवं एक सेमसंग कपनी का मोबाइल जप्त किया गया। इस प्रकार तीनों सटोरियों से कुल 1 लाख रुपये नगद एवं तीन मोबाइल जप्त किये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









