संगीत विश्वविद्यालय में होस्टल की माँग को लेकर अभाविप ने किया मंत्री ऊषा ठाकुर का घेराव

Apr 27 2022

ग्वालियर। अभाविप ग्वालियर महानगर नेे मंत्री उषा ठाकुर का घेराव करते हुए बताया कि संगीत विश्वविश्वविद्यालय के वर्तमान वित्त नियंत्रक को कुलसचिव के प्रभार से तत्काल मुक्त किया जाए, एक ही अधिकारी को दो प्रभार देने से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक क्षमता अपंग हो गई है। वित्त नियंत्रक 6000 की पे-स्केल पर 8000 से ज्यादा की पे-स्केल की जिम्मेदारी पर  नियम विरुद कार्य कर रहे है। उन्हें तत्काल हटाकर शीघ्र अन्य कुलसचिव की व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारियो के भरोसे चल रहा है। नियमित गैर-शेक्षणिक कर्मचारियो की भर्ती अतिशीघ्र की जाए तब तक विश्वविद्यालय में संविदा आधार पर भर्ती की जाए।
मध्यप्रदेश का एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय होने के कारण प्रदेश और देश के अनेक स्थानों से छात्र-छात्रा यहां पढने के लिए आते है उनके रहने के लिए कोई व्यव्स्था नहीं है। उनके लिए शीघ्र छात्रावासों का निर्माण कराया जायें। सम्पूर्ण विश्वविद्यालय मात्र एक भवन में संचालित हो रहा है नृत्य, रंगमंच, गायन, वादन, चित्रकला के विधार्थियों के लिए रिहर्सल की जगह ही नही है अतिशीघ्र अन्य भवन निर्माण कराया जाए।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर एक ब्लेक लिस्ट आउटसोर्सिंग फ़र्म ग्लोब सिक्योरिटी को टेंडर दे दिया गया, उक्त फ़र्म प्रत्येक कर्मचारी से 15000 की मांग कर रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद भी कुलसचिव द्वारा इस पर कोई भी कार्यवाही न करना उनके ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाता है। इस मामले में वर्तमान वित्त नियंत्रक व प्रभारी कुलसचिव की पूर्ण जवाबदेही बनती है उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाए। मध्यप्रदेश का एक मात्र संगीत एवं कला विश्वविद्यालय होने के बाद भी छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने के नाम पर प्रशासनिक क्षमता शुन्य है इसका त्वरित समाधान किया जाए।