बाड़े पर ऑटो रुके तो चालक पहुंचे सांसद से मदद मांगने

Apr 26 2022

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद मंगलवार सुबह ऑटो चालक मदद मांगने के लिए सांसद विवेक शेजलवकर के निवास पर पहुंच गए। उन्होंने सांसद को ज्ञापन देकर महाराज बाड़े पर ऑटो दोबारा शुरू करने की मांग की। 
ग्रेटर ग्वालियर ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने बताया कि ऑटो चालक कई वर्षों से महाराज बाड़े पर सवारियों को पहुंचाते हैं। प्रतिबंध लगने के बाद ऑटो चालकों के परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर कार और लोडिंग वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सांसद ने जल्द ही उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महेन्द्र शिवहरे, गणेश कुशवाह, हरि सेन, रेनी खान, बसीर खान, नरेन्द्र पलैया, हलील खान, राजेन्द्र, इरफान, अशोक शर्मा शामिल थे।