नदी गेट के पास महल ने चार हजार फुट से कब्जा हटवाया
Apr 26 2022
ग्वालियर। नदी गेट के पास विक्रम मोटर्स एवं एयू स्माल फाइनेंस बैंक के पीछे लगभग चार हजार स्क्वायर फुट पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को महल ने हटवा दिया। कर्नल राजेश आनंद ने खुद खड़े होकर यहां की दीवारों को ध्वस्त करा दिया। कर्नल आनंद से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि कोई सार्वजनिक विवाद नहीं है। इसलिए यहां जो कार्रवाई हो रही है वह निजी तौर पर की जा रही है। प्राइवेट रुप से बुलडोजर को बुलवाकर मार्ग में बाधक बन रही दीवार को हटाया गया है।
दरअसल सिंधिया परिवार के एक ट्रस्ट द्वारा विक्रम मोटर्स के पीछे एवं एयू स्माल फाइनेंस बैंक वाली लगभग चार हजार स्क्वायर फुट जमीन की रजिस्ट्री की गई थी। यह रजिस्ट्री नरेन्द्र त्रिपाठी के नाम की गई थी। चार हजार स्क्वायर फुट पर तो पक्का भवन बनाया गया था बाकी चार हजार स्क्वायर फुट जमीन पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई। बताया तो यह जा रहा है कि इस जमीन को फिर किसी को बेचा गया है। महल में वर्तमान में चल रही जमीन की खोजबीन के दौरान यहां चार हजार स्क्वायर फुट जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने पर संबंधित पक्ष से कब्जा हटाने को कहा गया, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो मंगलवार को महल में जमीन संबंधी कामकाज संभाल रहे कर्नल आनंद ने प्रायवेट बुलडोजर मंगवाकर यहां बनी पक्की दीवार तथा अन्य अतिक्रमण हटा दिए।
दरअसल ट्रस्ट ने यहीं पर माधव मंगलम पैलेस को जमीन किराए पर दी हुई है। पैलेस के लिए पार्किंग की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी, वहीं माधव मंगलम पैलेस के मार्ग में ही यह अतिक्रमण था। अतिक्रमण हटने से रास्ता भी साफ हो गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









