विशेषज्ञों ने दूर की विद्यार्थियों की जिज्ञासा

Apr 26 2022

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर स्टार्टअप समिट और यंग ऑंट्रिप्रेन्योर ऑफ ग्वालियर अवार्ड का आयोजन आईआईटीटीएम मे संपन्न हुआ। जिसमें गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने  बताया कि मुख्य अतिथि क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अक्षय भटनागर, अध्यक्षता कन्फडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के चैयरमैन आशीष वैश्य तथा जिला अध्यक्ष भाजयूमो प्रतीक तिवारी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में कोमल चतुर्वेदी, वैभव दीक्षित, अतुल कक्कड़ मौजूद रहे। वक्ताओं ने बिजनेस और स्टार्टअप से संबंधित छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिये।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर में स्टार्टअप कल्चर को बड़ावा देना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा उद्योग व व्यापार क्षेत्र में आगे बढ़े। संचालन शिवम सिसोदिया तथा मानसी चौहान ने किये। यंग ऑंट्रिप्रेन्योर ऑफ ग्वालियर अवार्ड के रूप में हिमांशु अमरपुरी, आनंद शर्मा, तान्या मित्तल, अभिसार वर्मा, नेहा शुक्ला खंडे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पवन बाथम, सुमित शर्मा, निवेश शर्मा, विजय गर्ग, हेमंत तोमर, प्रज्ञा श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।